Sunday, 11 August 2013
रक्षाबंधन के साथ जुडा पर्व वीर फूली

भारतीय व्रतों में डोरक व्रतों की परंपरा इस व्रत में भी देखी जा सकती है।
एक सप्ताह तक बंधे रहने के बाद, रविवार को ही इसको उतारा जाता है। इसे वडी करना कहा जाता है। वडी के मौके पर चूरमा बाटी बनाई जाती है। भैया को न्यौता जाता है। वह बहन को राखी के मौके पर अपने घर आने का निमंत्रण देता है। इस प्रकार राखी केवल एक दिन का नहीं लगभग तीन हफ्तों का पर्व है।
मेवाड़ में रानियां वीर फूली के पर्व पर बहुत खर्चा करती थीं। 17 वीं सदी में महाराणा राजसिंह कालीन बहियों में इस पर्व पर रानियों द्वारा किए गए व्यय का विवरण मिलता है।
इसी प्रकार महाराणा भीमसिंह कालीन बहियों में भी वीर फूली पर्व पर जनाना महल में होने वाले खर्चों का विवरण मिलता है। वीर फूली से ही विदित होता है कि राखी मूलत: लोकपर्व है।
Subscribe to:
Posts (Atom)